Movie prime

एक बात तय, दूसरी पर बनाई जा रही सहमति, 4 बजे खुलेगा पत्ता, शहर अध्यक्ष के लिए महिला का नाम तय करने पर बना रहे सहमति

 
एक बात तय, दूसरी पर बनाई जा रही सहमति, 4 बजे खुलेगा पत्ता, शहर अध्यक्ष के लिए महिला का नाम तय करने पर बना रहे सहमति
RNE Bikaner. शहर भाजपा अध्यक्ष के लिये कल दोपहर से लेकर अभी तक जोड़तोड़ के प्रयास चल रहे हैं। हर कोई अपने स्तर पर उन नेताओं को प्रभावित करने में लगा हुआ है जिनका नाम तय कराने में अहम रोल होगा। एक बात तय, दूसरी पर बनाई जा रही सहमति, 4 बजे खुलेगा पत्ता, शहर अध्यक्ष के लिए महिला का नाम तय करने पर बना रहे सहमतिसूत्रों की मानें तो एक बात पर तो लगभग सभी नेताओं में सहमति हो गई है। ये सहमति बनी है किसी वैश्य के शहर अध्यक्ष बनने पर। इसमें किसी को अब एतराज नहीं। हालांकि जिन लोगों ने शहर अध्यक्ष के नामांकन भरे हुए हैं उनमें ब्राह्मण भी है और ओबीसी भी। एक बात तय, दूसरी पर बनाई जा रही सहमति, 4 बजे खुलेगा पत्ता, शहर अध्यक्ष के लिए महिला का नाम तय करने पर बना रहे सहमतिदेहात भाजपा अध्यक्ष ब्राह्मण के बन जाने से इस वर्ग का दावा तो बिल्कुल नगण्य हो गया। ओबीसी समाज जरूर पार्टी पर दबाव बना रहा था। मगर चूरू व हनुमानगढ़ में ओबोसी से अध्यक्ष बन चुके। इसके अलावा इस वर्ग के 2 नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा मिल चुका। ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पद भी बीकानेर के पास ही है। इस हालत में ओबीसी का दावा भी कमजोर हो गया है। तभी तो वैश्य समाज के अध्यक्ष पर सहमति बनी है। एक बात तय, दूसरी पर बनाई जा रही सहमति, 4 बजे खुलेगा पत्ता, शहर अध्यक्ष के लिए महिला का नाम तय करने पर बना रहे सहमतिअब वैश्य समाज मे से अध्यक्ष का होना तय है, मगर इसके 3 प्रमुख दावेदार है। पुरुष दावेदारों को लेकर नेता दो धड़ों में बंटे है। इस कारण वैश्य समाज की महिला का नाम आगे किया गया है। उस पर सहमति की कोशिश हो रही है। 4 बजे नाम की घोषणा करने के लिए आने वाले पंकज गुप्ता को जयपुर से तय नाम बताया जायेगा। तभी पता चलेगा कि वैश्य पुरुष या महिला, तब तक सस्पेंस बरकरार रहेगा। एक बात तय, दूसरी पर बनाई जा रही सहमति, 4 बजे खुलेगा पत्ता, शहर अध्यक्ष के लिए महिला का नाम तय करने पर बना रहे सहमति