Movie prime

महाराष्ट्र में भी शुरू हुआ ऑपरेशन लोटस! उद्धव सेना के सांसद शिंदे के संपर्क में, मातोश्री में बुलाई बैठक

 

RNE Network.

भाजपा का इस समय पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन लोटस चल रहा है और मार पड़ रही है ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पर। ऑपरेशन के तहत भाजपा टीएमसी के 19 सांसदों को तोड़कर अपने पाले में लाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है।
 

बंगाल के साथ साथ अब महाराष्ट्र में भी ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है। इस बार निशाने पर शिव सेना उद्धव है। इसके लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक्टिव किया गया हैं।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तरह की खबरें हैं कि शिव सेना उद्धव के कुछ सांसद शिंदे के संपर्क में है, जिसकी भनक उद्धव ठाकरे को भी लग चुकी है। इस कारण रविवार को उन्होंने मातोश्री में अपने सांसदों की बैठक बुलाई है।
 

टूट की अटकलों को इस कारण बल मिला है कि पिछले दिनों उद्धव की बुलाई गई एक बैठक में सांसद संजय जाधव और संजय हरिभाऊ शामिल नहीं हुए। इसके अलावा सांसद नागेश बापुराव, राजाभाऊ व भाऊसाहेब ने शिंदे व अन्य शिव सेना नेताओं से मुलाकात की।

FROM AROUND THE WEB