Movie prime

Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान!

 
  • 22 अप्रैल के हमले का जवाब 22 मिनट में आतंक के 09 ठिकाने ध्वस्त
  • 22 मई को सीमा पर खड़े होकर मोदी दहाड़े-मिट्टी में मिला दूंगा
https://youtu.be/oc7AvtSsRRk RNE India-Bikaner. Operation SINDOOR के बाद प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पहली जनसभा की। यह सभा उस बीकानेर में हुई जहां से सीमा के उस पार पाक के बहावलपुर में आतंक का सबसे बड़ा ठिकाना भारतीय सेना ने ध्वस्त किया। इस आम सभा के लिए मोदी इंडियन एयर फोर्स के उस नाल स्टेशन पर उतरे जिसे तबाह करने पाक ने ड्रोन दागे जिन्हें भारतीय सैना ने नेस्तनाबूद कर दिया। यह ऐसी सभा हुई जिसमें मोदी ने जो रौद्र रूप दिखाया वह इससे पहले दुनिया ने नहीं देखा था। पाक को मिट्टी में मिला देने की दो टूक चेतावनी के साथ दुनिया को कड़ा संदेश दिया। दरसअल 22 मई की इस सभा में मोदी ने स्पष्ट कहा, 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में सिंदूर उजाड़ने वाले आतंक के ठिकानों को 22 मिनट में तबाह कर दिया। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान! ..सिंदूर जब बारूद बनता है तो क्या होता है : मोदी बोले, 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने, धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां पहलगाम में चली थीं, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था, कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के शौर्य से, हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं, हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी, और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। https://youtu.be/_mF_3186lxg 22 का आंकड़ा: 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। दुनिया ने, और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर, जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो नतीजा क्या होता है। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान! हर स्ट्राइक के बाद बीकानेर संभाग: ये संयोग ही है, 5 साल पहले जब बालाकोट में देश ने एयर स्ट्राइक की थी, उसके बाद, मेरी पहली जनसभा राजस्थान में ही सीमा पर हुई थी। वीरभूमि का, वीरभूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है, अब इस बार जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ, तो उसके बाद मेरी पहली जनसभा फिर यहां वीरभूमि, राजस्थान की सीमा पर, बीकानेर में आप सभी के बीच हो रही है। जो हथियारों पर घमंड करते थे, वे मलबे के ढेर में दबे हैं: चुरू में एयर स्ट्राइक के बाद मैं आया था, तब मैंने कहा था - 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा’। आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं, मैं देश के कोने-कोने में जो तिरंगा यात्राओं का हूजूम चल रहा है, मैं देशवासियों से कहता हूं – जो, जो सिंदूर मिटाने निकले थे, जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है। जो सोचते थे, जो सोचते थे, भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में दुबके पड़े हैं, जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए है। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान! आतंक से निपटने के ये तीन सूत्र : ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान!
  1. पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी, और शर्तें भी हमारी होंगी।
  2. दूसरा- एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है।
  3. तीसरा- हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे, उन्हें अलग-अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे।
दुनिया को दिखा रहे पाक का चेहरा : पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा। आपने देखा होगा, पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के सात अलग-अलग प्रतिनिधि मंडल पूरे विश्वभर में पहुंच रहे हैं। और इसमें देश के सभी राजनीतिक दलों के लोग हैं, विदेश नीति के जानकार हैं, गणमान्य नागरिक हैं, अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान! मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन खून गर्म : पाकिस्तान, भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत ही नहीं सकता। जब भी सीधी लड़ाई होती है, तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है। इसलिए, पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है। आजादी के बाद, पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा था। पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्याएं करता था, भारत में डर का माहौल बनाता था, लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान! मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है, और अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। अब भारत ने दो टूक साफ कर दिया है, हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। और ये कीमत, पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्य़वस्था चुकाएगी। नाल का रत्तीभर नुकसान नहीं, रहीमयारखान ICU में: जब मैं दिल्ली से यहां आया तो बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर उतरा। पाकिस्तान ने इस एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। लेकिन वो इस एयरबेस को रत्तीभर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया। और वहीं यहां से कुछ ही दूर सीमापार पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस है, पता नहीं आगे कब खुलेगा, ICU में पड़ा है। भारत की सेना के अचूक प्रहार ने, इस एयरबेस को तहस-नहस कर दिया है। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान! न ट्रेड, न टॉक, POK पर होगी बात : पाकिस्तान के साथ ना ट्रेड होगा, ना टॉक, अगर बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की, PoK की। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान! पानी नहीं देंगे, पाई पाई को तरसेगा पाक : अगर पाकिस्तान ने आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा, तो उसको पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा, भारतीयों के खून से खेलना, पाकिस्तान को अब महंगा पड़ेगा। ये भारत का संकल्प है, और दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है। Operation SINDOOR : ... तो क्या आर, पार की लड़ाई हुई तो 22 दिन में नक्शे से हट जाएगा पाकिस्तान!

FROM AROUND THE WEB