कांग्रेस में संगठनात्मक सर्जरी शुरू: तीन राज्यों के प्रभारी बदले, सेवादल की जिम्मेदारी भी बदल गई
RNE Network.
कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ी सर्जरी की खबरें काफी दिनों से आ रही थी। कई राज्यों के प्रभारी बदले जाने के साथ कुछ राज्यों में नए प्रदेधाध्यक्ष भी बनाये जाने की बात थी। अग्रिम संगठनों की जिम्मेदारी में बदलाव तय किया गया था।

इसी परिपेक्ष्य में कल से कांग्रेस में संगठनात्मक पर बड़ी सर्जरी शुरू हो गयी। पहले चरण में 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा व ओडीशा के प्रभारियों को बदला गया है। वही सेवादल को मजबूत करने के लिए नए मुख्य संगठक की नियुक्ति भी की गई है। आने वाले दिनों में कुछ और बड़े बदलाव कांग्रेस संगठन में होने निश्चित है।
कल एक नोटिफिकेशन जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा का प्रभारी महाराष्ट्र के वरिष्ठ राजनेता संजय दत्त को बनाया गया है। यहां के पहले के प्रभारी वी के हरिप्रसाद को पहले ही कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम को बनाया गया है।
वर्तमान प्रभारी अविनाश पांडे की छुट्टी हो गयी है। खड़गे ने ओडिशा का प्रभारी लालजी देसाई को बनाया है, जो इस समय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक थे।
एक अन्य आदेश में कांग्रेस सेवादल के भी नए मुख्य संगठक की नियुक्ति कर दी गयी है। चूंकि अभी के मुख्य संगठक लालजी देसाई को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया तो यह पद रिक्त होगा। इस रिक्त पद पर खड़गे ने बी वी श्रीनिवास को कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक नियुक्त किया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

राज्य में भी बदलेगा प्रभारी:
अब पार्टी पंजाब चुनाव की तैयारी कर रही है इस कारण राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी बदला जाना तय है। रंधावा को पार्टी पंजाब चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देकर सक्रिय करेगी।

