RudraNewsExpress_Logo

Outspoken words of Khadge: भरी सभा में खड़गे बोले-"मोदी का बाप भी जाएगा" 

Patna :  सभा में बोला युवक "मोदी नहीं जाएंगे", तैश में खड़गे बोले-..मोदी का बाप भी जाएगा.."

 

Rudra News Express New Delhi.

राजनीति में हर दिन नेताओं के हैरान करने वाले बिगड़े बोल सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का है जिन्होंने तैश में आकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता तक टिप्पणी कर डाली।

जानिए क्या है मामला :

रविवार को खड़गे पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में पहुंचे थे। बापू सभागार में चल रहे आयोजन के दौरान वे मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोल रहे थे। इसी बीच कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उठकर बोला कि ".. मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी।"

खड़गे

"मोदी नहीं जाएंगे" बोलने वाले को पीटा : 

इस पर खड़गे गुस्से में आ गए, बोले "मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा।" ऐसा नहीं कि उन्होंने एक बार यह बात कही हो। वे दो-तीन बार जोर-जोर से यही बात दोहराते रहे। खड़गे की इस बात का तात्कालिक असर यह हुआ कि वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था- "मोदी नहीं जाने वाले।"

पिटाई

अमित शाह बोले-मर्यादाएं तार-तार :

खड़गे के इस बयान के बाद भाजपा उन पर हमलावर हो गई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- खड़गे ने प्रधानमंत्री के पिताजी पर अभद्र टिप्पणी कर मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा, तो कभी 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है।

अर्जुन

अर्जुनराम मेघवाल बोले-हताशा में मर्यादा भूल रहे : 

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनरम मेघवाल ने खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। मेघवाल ने कहा, हताशा में कांग्रेस नेता मर्यादा भूल रहे हैं। पटना की सभा में खड़गे के बयान पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के पिता को अपशब्द बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जन खड़गे माफी मांगे।

FROM AROUND THE WEB