पंचायत राज चुनाव-2026: भाजपा बीकानेर देहात ने घोषित की जिला चुनाव प्रबंधन समिति, 20 विभागों की जिम्मेदारियां तय
RNE Bikaner
बीकानेर।
आगामी पंचायत राज चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने जिला चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने विभिन्न विभागों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए चुनावी तैयारियों को गति प्रदान की है।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि पंचायत राज चुनावों के प्रभावी संचालन एवं संगठनात्मक समन्वय के लिए 20 विभागों का गठन किया गया है, जिनके माध्यम से चुनावी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि समिति में निकाय चुनाव प्रभारी आत्माराम तरड़, सह प्रभारी अशोक नागपाल, संयोजक दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं सह संयोजक मोहन ढाल, चुनाव कार्यालय प्रमुख जयकिशन उपाध्याय एवं सह प्रमुख मनदीप सिंह सौढ़ी, संवाद केंद्र प्रमुख महावीर सिंह चारण एवं सह प्रमुख बनवारीलाल शर्मा, प्रोटोकॉल एवं आतिथ्य प्रमुख भंवरलाल जांगिड़ एवं सह प्रमुख भोजराज मेघवाल, प्रशासनिक कार्य एवं चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख चतुभुज सारस्वत एवं सह प्रमुख दुर्गेशनंदन राजपुरोहित, प्रचार सामग्री एवं साहित्य निर्माण प्रमुख चैन सिंह राजपुरोहित एवं सह प्रमुख सुशील छींपा, प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण प्रमुख श्याम सुंदर शर्मा एवं सह प्रमुख अशोक मारू, घोषणा पत्र प्रमुख रामेश्वर पारीक एवं सह प्रमुख निशु लिम्बा, प्रवास एवं सभाएं प्रमुख महेंद्र ढाका, सह प्रमुख श्रवण प्रजापत एवं रणवीर सिंह सैरूणा, वार्ड एवं बूथ स्तर कार्य प्रमुख कैलाश विश्नोई, सह प्रमुख मुरलीधर सैन एवं राम धायल, हिसाब-किताब प्रमुख पवन महनोत एवं सह प्रमुख राकेश सहोत्रा, मीडिया विभाग प्रमुख मनीष सोनी एवं सह प्रमुख पंकज अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रमुख कोजूराम सारस्वत एवं सह प्रमुख दीनदयाल जाजड़ा, युवा संपर्क प्रमुख जसराज सिंवर, सह प्रमुख प्रदीप सारस्वत एवं जयवीर सिंह भाटी, महिला संपर्क प्रमुख कुसुम सारस्वत, सह प्रमुख सरोज प्रजापत एवं संजना प्रजापत, ओबीसी संपर्क प्रमुख विजयपाल कूकणा, सह प्रमुख रामकरण नामसिद्ध एवं मोटूराम चौधरी, एससी संपर्क प्रमुख देवीलाल मेघवाल, सह प्रमुख भागीरथ नायक एवं गोवर्धन मेघवाल, एसटी संपर्क प्रमुख चंद्रदत्त मीणा, सह प्रमुख रघुवीर प्रसाद एवं विजय कुमार मीणा, विशेष (की-वोटर्स) संपर्क प्रमुख तोलाराम कूकणा, सह प्रमुख शिवरतन ओझा एवं धर्मगिरी तथा पार्टी ज्वाइनिंग प्रमुख कुम्भाराम सिद्ध एवं सह प्रमुख पुराराम ढाका को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा संगठन आगामी पंचायत राज चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को विजय दिलाने के लिए कार्य करेंगे।

