Panchayat Voting अब तक : 55.55% के साथ बीकानेर टॉप, फलोदी 53.55% दूसरे, झालावाड़ 53.13% तीसरे स्थान पर, पाली 39.13% सबसे कम
Rudra News Express Jaipur-Rajasthan.
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों में वोटिंग हो रही है। दौरान दोपहर 3 बजे तक जारी मतदान के आंकड़ों में बीकानेर जिले ने बाजी मारी है। बीकानेर 55.55 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर है। फलोदी 53.55 प्रतिशत के साथ दूसरे और झालावाड़ 53.13 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। पाली में सबसे कम 39.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, बाड़मेर में 51.72, अलवर में 50.55, नागौर में 50.18 और जोधपुर में 50.09 प्रतिशत मतदान हुआ। जयपुर में 49.34, उदयपुर में 48.86, कोटा में 47.26, डूंगरपुर में 45.73 और सिरोही में 45.51 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। राजसमंद में 43.09, भीलवाड़ा में 42.61 और अजमेर में 42.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस तरह बीकानेर मतदान प्रतिशत के मामले में सभी 16 जिलों में आगे रहा, जबकि पाली में मतदान की रफ्तार सबसे कम रही। चारों पंचायत समितियों का कुल मतदान1,48,642 हुआ है और मतदान प्रतिशत : 55.55 रहा।
बीकानेर की 4 पंचायत समितियों में रूणिया आगे!
रूणिया 60.63%, पूगल में 57.63%, खाजूवाला 54.12%, छत्तरगढ़ में 49.29%

बीकानेर जिले की चार पंचायत समितियों में दोपहर 3 बजे तक मतदान में रूणिया मुख्यालय बीकानेर पंचायत समिति में सर्वाधिक 60.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। छत्तरगढ़ पंचायत समिति में मतदान का आंकड़ा 49.29 प्रतिशत रहा। पूगल में 57.63% और खाजूवाला 54.12%, वोटिंग हुई।
03 बजे तक बीकानेर का वोटिंग ट्रेंड - जिला परिषद सदस्य :
कुल मतदाता : 2,67,602
तीन बजे तक मतदान : 1,48,642
मतदान प्रतिशत : 55.55
पंचायत समिति छत्तरगढ़ :
कुल मतदाता : 68,363
तीन बजे तक मतदान : 33,693
मतदान प्रतिशत : 49.29
पंचायत समिति खाजूवाला :
कुल मतदाता : 64,232
तीन बजे तक मतदान : 34,761
मतदान प्रतिशत : 54.12
पंचायत समिति पूगल :
कुल मतदाता : 55,621
तीन बजे तक मतदान : 32,056
मतदान प्रतिशत : 57.63
पंचायत समिति रुणिया मुख्यालय बीकानेर :
कुल मतदाता : 79,386
तीन बजे तक मतदान : 48,132
मतदान प्रतिशत : 60.63

कलेक्टर-एसपी राउंड पर :
जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हो रहे निर्वाचन का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागर और रायसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान दल के कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली। केंद्र पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से सम्पन्न करें। मतदान दल के कार्मिकों को आपसी समन्वय और नियम सम्मत तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

