Movie prime

संसदीय रणनीति समूह की कल सोनिया के यहां बैठक, 1 दिसम्बर से आरम्भ हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र

 

RNE Network.

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसम्बर से आरम्भ हो रहा है। इस छोटे सत्र में कुल 15 बैठकें की जानी निर्धारित हुई है। इस दौरान सरकार कई तरह के बिल पारित कराना चाहती है। वहीं विपक्ष अपने मुद्दे उठाना चाहता है। इस कारण सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है।
 

विपक्ष इस सत्र में वोट चोरी व मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण के मुद्दे उठाएगा। इस कारण सत्ता व विपक्ष में टकराव होता साफ नजर आ रहा है। संसद का यह सत्र खासा हंगामेदार भी रहेगा, इसके आसार साफ नजर आ रहे है।
 

कांग्रेस की बैठक कल:
 

संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए कांग्रेस आज रणनीति बनायेगी। इसके लिए कांग्रेस के संसदीय रणनीति समूह की बैठक कल रविवार को शाम 5 बजे सोनिया गांधी के आवास पर होगी। सोनिया गांधी यूपीए की चेयरपर्सन भी है। इस बैठक में एसाआईआर, सीमा विवाद आदि पर सरकार से टकराव हो सकता है, उस पर रणनीति बनाई जायेगी।

FROM AROUND THE WEB