पवन खेड़ा से असम क्राइम ब्रांच की पूछताछ, सीएम हिमंत सरमा की पत्नी से जुड़े बयान पर घिरे
May 14, 2026, 10:28 IST
RNE Network.
कांग्रेस के प्रचार व मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा की मुश्किलें कम नहीं हुई है। असम में नई सरकार गठित होते ही उनसे मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा की पत्नी रिनीकि से जुड़े मामले में पूछताछ आरम्भ हो गयी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को कल बुधवार को असम क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया हुआ था। खेड़ा असम क्राइम ब्रांच कार्यालय गुवाहाटी पहुंचे , जहाँ उनसे मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा की पत्नी रिनीकि भुइयां सरमा की शिकायत पर पूछताछ की गई। यह मामला सीएम की पत्नी रिनीकि पर खेड़ा के दिये एक बयान से जुड़ा हुआ है। उस बयान में खेडा ने उन पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत उन्होंने असम पुलिस से की थी। इस मामले की जांच असम क्राइम ब्रांच कर रही है।

