बिहार में बदलाव तक आश्रम में रहेंगे पीके, अब आश्रम में रहकर ही बिहार के बदलाव का काम करेंगे
May 22, 2026, 11:08 IST
RNE Network.
राजनीतिक रणनीतिकार व बिहार में जन सुराज पार्टी बनाकर पिछला चुनाव लड़ने वाले पीके यानी प्रशांत किशोर अब घर छोड़कर आश्रमवासी हो गए है। वे आश्रम में रहने लगे है।
विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी बनाकर लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे मगर एक भी नहीं जीत सका। अधिकतर की जमानत जब्त हुई। पीके ने उसके बाद भी बिहार में बदलाव के अपने मिशन को जारी रखने की घोषणा की थी।
बिहार में बुरी तरह से हारने के बाद अब जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर राज्य में ' वास्तविक बदलाव ' आने तक पटना के ' बिहटा जन सुराज नव निर्माण आश्रम' में रहेंगे। पीके ने कहा कि अब वे यहीं रहते हुए ' बिहार में बदलाव ' के लिए लगातार काम करेंगे।

