पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान आयेंगे, पीएम अजमेर में आयोजित रोजगार उत्सव में भाग लेंगे
Feb 16, 2026, 12:06 IST
RNE Network.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के दौरे पर आएंगे। अपने इस दौरे में पीएम मोदी कई विकास की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। शिलान्यास व लोकार्पण होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर आएंगे। वे अजमेर में आयोजित होने वाले रोजगार उत्सव में भाग लेंगे और प्रदेशवासियों को बड़ी विकास सौगात देंगे। पीएम प्रदेश में करीब 23, 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं में आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और जन सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल है। कार्यक्रम के दौरान रोजगार उत्सव के तहत लगभग 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये जायेंगे।

