RudraNewsExpress_Logo

TMC के बागी सांसदों से PM मोदी की खास मुलाकात, संतोष की बातों पर लग गया अब पूरी तरह विराम

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद पार्टी के 20 लोकसभा सदस्य बागी हो गए थे। ठीक इसी तरह शिव सेना उद्धव के बागी सांसद भी चुप थे। तब यह कयास लगाया जा रहा था कि टीएमसी तीनों बागी सांसद घर वापसी कर सकते हैं।
 

इन चर्चाओं के बीच कल पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए में नए आये सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन सांसदों को बुलाया गया जो हालही में अन्य दलों से बगावत करके एनडीए के साथ आये हैं। क्योंकि इनके निर्णय को लेकर ही सवाल उठ रहे थे। 
 

पीएम मोदी ने कल टीएमसी व शिव सेना उद्धव छोड़ एनडीए के साथ आये सांसदों से खुद बात की। 
 

मोदी ने इस बैठक में कहा कि एनडीए में कोई 20 साल पुराना हो या 20 दिन, सभी बराबर है और सभी के लिए समान सम्मान है। 
 

मोदी से मुलाकात करने वाले सांसदों में टीएमसी से आये तीनों मुस्लिम सांसद यूसुफ पठान, ख़लीलुर्ररह्मान और अबू ताहिर खान भी शामिल थे। इनके बारे में कहा जा रहा था कि ये एनडीए से दूरी बनाए हुए हैं। मोदी इनसे अलग से बात करते दिखे। मोदी ने सांसदों को उनका पिछले 90 दिन का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड भी दिया।

FROM AROUND THE WEB