Movie prime

आज लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पर विशेष चर्चा, पीएम नरेंद्र मोदी 12 बजे चर्चा की शुरुआत करेंगे

 

RNE Network.

सत्ता पक्ष और विपक्ष के मध्य संसद के शीतकालीन सत्र में चल रहा गतिरोध आज दूर होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। सत्ता पक्ष जहाँ वंदे मातरम पर चर्चा चाहता था और उस पर सहमति बनी। वहीं विपक्ष चुनाव सुधार पर चर्चा की बात पर सहमत हुआ।
 

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में आज सोमवार को विशेष चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे सदन में चर्चा की शुरुआत करेंगे। लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 10 घन्टे का समय तय किया गया है।

FROM AROUND THE WEB