Movie prime

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी

 

RNE Network.
 

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस पहुंची, काफी देर तक आवाज लगाने के बाद शालबनी थाने की पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।
 

अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय की तलाश में शालबनी थाने की पुलिस उनके घर पहुंची थी। अभिषेक के घर पुलिस पहुंचने की खबर मिलते ही ममता बनर्जी भी वहां पहुंच गईं। 
 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुमित की लोकेशन टावर से अभिषेक के घर पर मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस सुमित रॉय की तलाश कर रही है।

FROM AROUND THE WEB