बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने के संकेत
May 24, 2026, 07:36 IST
RNE Network.
बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है और उस पर अभी से सियासी हलचल तेज हो गयी है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने से रिक्त हुई है।
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन ने राज्यसभा का चुनाव लड़ा और जीत गये। विधानसभा सीट उन्होंने छोड़ दी। उसी पर उप चुनाव होना है। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के मुखिया चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के लड़ने की संभावना जताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि यहां से जन सुराज लड़े। क्योंकि आरजेडी व कांग्रेस तो यहां भाजपा से कभी आधे वोट भी नहीं ले सके है। पीके ने कहा कि यह चुनाव भाजपा नेतृत्त्व वाली सरकार के एक साल के कामकाज पर जनमत होगा। संभावित उम्मीदवार के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी करेगी।

