सांसदों के दल बदलने से बढ़ा सियासी तनाव, घर की दीवारों पर लिख दिया कार्यकर्ताओं ने ' गद्दार '
Apr 27, 2026, 10:04 IST
RNE Network.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के पार्टी छोड़ने पर आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा थम ही नहीं रहा है। पंजाब में पार्टी कार्यकर्ता भड़के हुए है।
नाराज कार्यकर्ताओं ने हरभजन के जालंधर स्थित आवास पर गद्दार लिख दिया। गौरतलब है कि पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह शुक्रवार को राघव चड्ढा के नेतृत्त्व में भाजपा में शामिल हो गए। आप के कुल 7 सांसदों ने भाजपा का दामन थामा है। वहीं एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गेट पर आप कार्यकर्ता गद्दार लिख रहे है।

