Movie prime

राजस्थान में सियासी तकरार तेज, मदन राठौड़ बोले— कांग्रेस में चल रही 'जलेबी रेस'

 

RNE Network.

राजस्थान में पंचायत राज व निकाय चुनावों की तैयारियों  के मध्य भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है। 
 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्त्व पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि पार्टी के भीतर नेतृत्त्व को लेकर होड़ मची हुई है।

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर इस समय जलेबी रेस चल रही है, जहां हर नेता आगे निकलकर कुर्सी हासिल करने की कोशिश में लगा है। 
 

मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष यदि हमारी तारीफ कर देगा तो हमारी दुकान आज ही बन्द हो जाएगी, इस कारण वे हमारी आलोचना करते हैं। कांग्रेस में इस समय होड़ मची हुई है कि कौन ज्यादा माइलेज ले और ऊपर बैठे नेताओं को खुश करे। टीकाराम जुली का कद बढ़ रहा है, यह डोटासरा को पसंद नहीं है। अशोक गहलोत का जो राजनीतिक कद है , उसे गिराने में भी डोटासरा पीछे नहीं है। दूसरी तरफ सचिन पायलट इंतजार कर रहे हैं कि कब दोनों के बीच टकराव बढ़े और उन्हें आगे आने का मौका मिले। कांग्रेस में इस समय एक तरह की जलेबी रेस चल रही है, जिससे हर कोई कुर्सी तक पहले पहुंचना चाहता है।

FROM AROUND THE WEB