Movie prime

5 राज्यों का चुनाव पूरा होते ही राजनीतिक उथल पुथल की संभावना

 

RNE Network.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया अब लगभग पूरी होने को है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के साथ ही एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्त्व की कर्नाटक सरकार में नेतृत्त्व बदलने की बात शुरू हो गयी है। 
 

कर्नाटक में जब सरकार बनी तब इंटरनल मामले में यह तय किया गया था कि ढाई साल सिद्धारमैया व उसके बाद ढाई साल डी के शिवकुमार को सीएम बनना था। मगर यह परिवर्तन नहीं हुआ। तब शिवकुमार के समर्थक विधायकों ने बदलाव की मांग आलाकमान के सामने रखी। दोनों नेताओं से बात भी खड़गे व राहुल ने की।
विधायकों का एक बड़ा धड़ा डीके के साथ ही है। आलाकमान ने दोनों नेताओं को आपस में बात कर एकता का संदेश देने के लिए कहा। आलाकमान की बात को मानते हुए दोनों ने एक दूसरे के घर जाकर नाश्ता भी किया।

 

फिर 5 राज्यों के चुनाव आ गए। डीके असम चुनाव में व्यस्त हो गए। अब फिर से नेतृत्त्व परिवर्तन के सुर मुखरित हुए है। इस मसले पर डीके ने मीडिया से कहा है कि आलाकमान जो भी कहेगा, सिद्धारमैया उसे मानेंगे।

FROM AROUND THE WEB