Movie prime

राज ठाकरे व उद्धव ठाकरे की दूसरी मुलाकात से सियासत गर्म

 

RNE Network.

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत मिलने लग गए है। हालांकि शिव सेना उद्धव अब भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और वो इससे अलग भी नहीं होना चाहती। मगर स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों में वो अलग से भी उतरना चाहती है।
 

महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव बड़े पैमाने पर होते है। शिव सेना निगमों में अपने वर्चस्व को छोड़ना नहीं चाहती। भाषा मुद्दे पर वर्षों से अलग अलग राजनीति कर रहे भाई उद्धव व राज ठाकरे एक साथ आये। आंदोलन की घोषणा की। सरकार को प्रदर्शन से पहले ही भाषा के मुद्दे पर गुटर्न लेना पड़ा। उसके बाद से राज व उद्धव की नजदीकियां बढ़ी। 
 

ये कयास लगाया गया कि निगम चुनावों में दोनों भाई मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबन्धन एक होकर नहीं लड़ेगा। अब वो कयास सही साबित होता दिख रहा है। दोनों भाई एक बार फिर से मिले है।
 

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल बुधवार को अपने चचेरे भाई व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे ) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। गठबन्धन की अटकलों के बीच राज ठाकरे के आवास शिवतीर्थ पर दो हफ्तों में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी सार्वजनिक मुलाकात थी