दिल्ली में फिर गरमाई सियासत, 1 मार्च को जंतर-मंतर पर AAP की शक्ति प्रदर्शन सभा
Feb 28, 2026, 10:51 IST
RNE Network.
दिल्ली की सियासत में एक बार फिर गर्माहट आ गयी है। शराब नीति घोटाले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता तेजी से सक्रिय भी हो गए है।
दिल्ली की भाजपा सरकार का एक साल 1 मार्च को पूरा हो रहा है। उसी दिन आम आदमी पार्टी भी जंतर मंतर पर आम सभा कर रही है। इस सभा मे अरविंद केजरीवाल सहित आप के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। आप यह सभा दिल्ली सरकार की विफलताओं के विरोध में कर रही है। बेरोजगारी, पिछली सरकार की योजनाएं बंद करने पर व बदहाल स्थितियों के विरोध में यह सभा हो रही है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सभी बूथ स्तर पर संपर्क सभाएं की थी। जनता से उनकी समस्याएं जानी थी। उस अभियान को आप ने ' दिल्ली बेहाल ' अभियान कहा था। उस अभियान का समापन 1 मार्च को होगा और उस अवसर पर जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल की आम सभा होगी।


