Movie prime

प्रकाश राज भी उतरे सड़कों पर, कल बेंगलुरु में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) का दायरा अब लगातार बढ़ता जा रहा हैं। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में अब प्रदर्शन कर रही है। पार्टी का कहना है कि प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं। कॉकरोच जनता पार्टी से नए लोग भी लगातार जुड़ते जा रहे हैं।
 

कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले कल शाम बारिश के बीच बेंगलुरु में प्रदर्शन हुआ। जिसमें अभिनेता से नेता बने प्रकाश राज भी शामिल हुए। प्रकाश राज दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार है। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक और सीबीएसई मार्किंग में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

FROM AROUND THE WEB