Movie prime

प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ' स्कूल बैग '  चुनाव निशान, प्रशांत किशोर की पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

 

RNE Network.

राजनीति के रणनीतिकार से सीधे राजनीति में उतरने वाले प्रशांत किशोर की क्षेत्रीय पार्टी ' जन सुराज पार्टी ' को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गया है। प्रशांत किशोर की पार्टी को चुनाव आयोग ने  ' स्कूल बैग ' चुनाव चिन्ह दिया गया है। 
 

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी भी राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेगी। प्रशांत किशोर पिछले डेढ़ साल से अपनी पार्टी के प्रचार में लगे है और उन्होंने पद यात्रा भी निकाली थी।

FROM AROUND THE WEB