मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने मंजूर किया
RNE Network.
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बिट्टू पंजाब के नेता हैं और पहले कांग्रेस में थे। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए तो उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उनको रेल राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया था।
बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए थे। इस कारण उनको मंत्री बनाकर राजस्थान से राज्यसभा में लाया गया था। वे सदन में व्यक्तिगत रूप से सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर हमलावर रहते थे।
भाजपा ने उनको राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद फिर से टिकट नहीं दिया तो वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहे। इस कारण उनको मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वे अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

