आज भाजपा अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन आज नामांकन करेंगे, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह भी प्रस्तावक
RNE Network.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके प्रस्तावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी होंगे। इस कारण नितिन नबीन का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

कल विधिवत रूप से नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का ऐलान हो जायेगा। जबकि उनका अध्यक्ष बनना आज ही तय हो जायेगा। क्योंकि कोई दूसरा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल नहीं करेगा।
राजस्थान से ये होंगे प्रस्तावक:
राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन के नामांकन के लिए राजस्थान के प्रस्तावकों के नाम भी तय हो गए है। इन नामों की जानकारी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने दी है। राज्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, डॉ अलका सिंह गुर्जर, अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र राठौड़, अशोक परनामी, सतीश पूनिया, सी पी जोशी, घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, ओंकार सिंह लखावत, सी आर चौधरी, जसवंत सिंह विश्नोई, कैलाश चौधरी, प्रभुलाल सैनी, नारायण पंचारिया व अजय पाल सिंह प्रस्तावक होंगे।

