RudraNewsExpress_Logo

प्रियंका गांधी पहुंची रणथंभौर, रिद्धि और उसके शावकों की देखी अटखेलियां, किया पार्क का भ्रमण

 
RNE, NETWORK.
कांग्रेस की महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा रणथंभोर टाइगर रिजर्व कल पहुंची है। गांधी परिवार की यह मनपसंद जगह मानी जाती है, जहां वे छुट्टियां मनाने आते है।
प्रियंका ने कल रणथंभौर पार्क का भ्रमण किया। वन विभाग के अनुसार उन्होंने जोन चार में भ्रमण किया। यहां उन्हें रिद्धि और उनके शावक दिखे। सफारी के बाद वे होटल चली गयी। आज वे सवाई माधोपुर से रवानगी ले सकती है।
पिछले माह भी आई थी प्रियंका
प्रियंका गांधी का एक महीनें के अंदर रणथंभौर का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे सितम्बर माह के अंत मे सफारी के लिए यहां आई थी, लेकिन उस समय सफारी नहीं कर सकी। इस बार आते ही वे विशेष रूप से टाइगर सफारी करने गयी।

FROM AROUND THE WEB