पंजाब की आप विधायक अनमोल ने अपना इस्तीफा वापस लिया, आप प्रदेश अध्यक्ष की समझाईश के बाद अपना निर्णय बदला
Jul 21, 2025, 08:18 IST
RNE Network.
पंजाब में आम आदमी पार्टी के सामने आया राजनीतिक संकट एकबारगी खत्म हो गया है। आप विधायक ने जो इस्तीफा दिया वो समझाईश के बाद वापस ले लिया गया है।
पंजाब की खरड़ सीट से आप विधायक अनमोल गगन मान रविवार को इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उनसे मुलाकात के बाद कहा कि अनमोल आप का हिस्सा थी और रहेगी। मान को नई सरकार में पर्यटन मंत्री बनाया था, 2024 में फेरबदल के बाद हटा दिया था।