Movie prime

पंजाब सीएम मान के चचेरे भाई भाजपा में शामिल, पंजाब में आप को चड्ढा के बाद दूसरा बड़ा झटका

 

RNE Network.

पंजाब के आप नेता व राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा व 6 अन्य राज्यसभा सदस्यों के आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के झटके से अभी आप उबरी ही नहीं है, तभी उसे पंजाब में भाजपा ने एक और तकड़ा झटका दे दिया है। इस झटके से न केवल आम आदमी पार्टी अपितु पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी बड़ा झटका लगा है।
 

कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई और आप नेता ज्ञान सिंह मान आम आदमी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। ज्ञान सिंह ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की उपस्थिति में आप छोड़ी और भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष जाखड़ ने कहा कि कई और नेता आप को छोड़ने की तैयारी में है। हालांकि ज्ञान सिंह ने आप छोड़ने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं किया है।

FROM AROUND THE WEB