Movie prime

मनरेगा नाम बदलने पर सियासी घमासान, राहुल ने इसे गांधी का अपमान बताया, सांसदों का अनूठा विरोध

 

RNE Network.

मनरेगा का नाम बदलने पर अब केंद्र सरकार व विपक्ष आमने - सामने हो गए है। कांग्रेस इस नाम बदली पर पूरी तरह से मोदी सरकार पर हमलावर है और विरोध प्रदर्शित भी करने से नहीं चूक रही है।
 

प्रियंका गांधी ने इस मसले पर कल एक बार फिर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार को नाम बदलने की सनक चढ़ी हुई है। वो काम नहीं करती, केवल नाम बदलती है।
 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार पर महात्मा गांधी के अपमान का आरोप लगाया है। वहीं प्रणीति शिंदे सहित कुछ सांसदों ने संसद में महात्मा गांधी का चित्र लेकर विरोध का प्रदर्शन भी किया।

FROM AROUND THE WEB