बेगूसराय के तालाब में उतरे राहुल, मछली पकड़ने लगे, चुनावी सभा के बाद मुकेश सहनी के साथ उतर पड़े तालाब में
Nov 3, 2025, 08:29 IST
RNE Network.
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का पब्लिक से जुड़ने का अनूठा अंदाज चर्चा पाता है। बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्त राहुल गांधी का मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतरने का अंदाज खूब चर्चा में है।

बेगूसराय लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खगड़िया में एक चुनावी सभा को कल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सुबह मैं और मुकेश सहनी जी तालाब में मछली पकड़ने गये, इसलिए कि लोगों को लगे कि हम उनके साथ खड़े हुए है। पीएम मोदी कहते है फेसबुक चलाइये, इंस्टाग्राम चलाइये। ऐसा क्यों, ऐसा इसलिए कि वो नहीं चाहते कि आप दूसरी चीजों की बात करें।
बेगूसराय की सभा के बाद राहुल वीआईपी नेता मुकेश सहनी के साथ 3 किमी दूर तालाब में पहुंचे। मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ी। नाव पर सवार होकर तालाब में गये और छलांग लगाई।

