राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में जताया खेद, कार्तिकेय चौहान मानहानि केस पर आज सुनवाई
Jun 25, 2026, 08:52 IST
RNE Network.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की ओर से दायर मानहानि के केस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में खेद जताया है।
मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ में आज गुरुवार को सुनवाई होगी।
विवाद साल 2018 का है , जब झाबुआ में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर पनामा पेपर लीक प्रकरण का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह के बेटे का नाम लिया था। निचली अदालत के समन के विरुद्ध राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। उनके आवेदन में कहा गया कि उन्हें बयान पर खेद है। साथ ही स्पष्टीकरण दिया कि वह बयान शिकायतकर्ता ( कार्तिकेय चौहान ) के सम्बंध में नहीं था।

