आखिर राहुल को बंगाल में सभा की अनुमति मिली, कांग्रेस ने टीएमसी सरकार की जमकर की थी आलोचना
Apr 24, 2026, 08:57 IST
RNE Network.
आखिरकार कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा करने की अनुमति मिल गयी है। अब राहुल गांधी कल 25 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी सभा करेंगे।
इससे पहले राहुल 23 अप्रैल को बंगाल में चुनावी सभा की घोषणा कर चुके थे मगर बंगाल की टीएमसी सरकार ने उनको सभा की अनुमति नहीं दी। इस पर कांग्रेस व राहुल ने जमकर ममता बनर्जी पर हमला बोला। आखिरकार राहुल को 25 अप्रैल को चुनावी सभा करने की अनुमति मिल गयी।

