राहुल हुए लेफ्ट फ्रंट पर करारा हमला, लेफ्ट के बताए आरएसएस से गहरे सम्बंध
Apr 5, 2026, 08:16 IST
RNE Network.
इंडिया गठबन्धन के सहयोगी होने के बावजूद लेफ्ट फ्रंट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तकडा हमला बोला है। केरल की एक सभा में उन्होंने वहां की लेफ्ट फ्रंट की सरकार पर गंभीर आरोप लगा कटघरे में खड़ा कर दिया है।
केरल में यूडीएफ मुख्य रूप से लेफ्ट फ्रंट एलडीएफ से चुनावी लड़ाई लड़ रहा है। यहां पहली बार भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। स्तानीय निकायों के चुनाव में तिरुअनंतपुरम नगर निगम जीतने के बाद से भाजपा जोश में है। यहां खुद पीएम मोदी ने पूरी ताकत झोंकी हुई है।
राहुल ने कल केरल में अलप्पुझा की चुनावी रैली में आरोप लगाया कि एलडीएफ और भाजपा - आरएसएस के बीच गहरे सम्बंध है। एक छिपी हुई ताकत एलडीएफ को प्रभावित कर रही है। जो साम्प्रदायिक है और संविधान को कुछ नहीं मानती। राहुल ने कहा कि लेफ्ट फ्रंट में अब लेफ्ट जैसा कुछ नहीं बचा है।

