राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर नया सेशन शुरू किया, प्रयागराज में राहुल ' छात्रों की गूंज ' कार्यक्रम पर अडिग हुए
RNE Network.
लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के युवाओं व छात्रों से जुड़ने के लिए कई नवाचार आरम्भ कर दिए हैं। वे पहले से ' छात्रों की गूंज ' कार्यक्रम के जरिये अलग अलग राज्यों में छात्रों से सीधा संवाद कर ही रहे हैं।
अब राहुल ने जैन - जी से जुड़ने के लिए एक नवाचार किया है। राहुल ने जैन - जी से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर ' आस्क मी एनीथिंग ' सेशन शुरू किया है। इस कार्यक्रम के जरिये उन्होंने जेन - जी से कहा है कि आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं।
वहीं, प्रयागराज में राहुल गांधी के ' छात्रों की गूंज ' कार्यक्रम की अनुमति हाईकोर्ट के आदेश व जलभराव का हवाला देकर रद्द कर दी गयी है। इसके बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वे पीछे हटने वाले नहीं है। राहुल गांधी 8 अगस्त यानी कल हर हाल में प्रयागराज पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगे। दूसरी तरफ राहुल ने झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन करते हुए अपील की है कि प्लीज, छात्रों का सपोर्ट करें। राहुल बोले, ध्वस्त हो गया है हमारा एज्युकेशन सिस्टम।

