राहुल गांधी–प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से ट्रक-बस बॉडी बिल्डरों की समस्याओं पर की चर्चा
Mar 19, 2026, 13:04 IST
RNE Network.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने राजस्थान के ट्रक एवं बस बॉडी बिल्डर इकाई के प्रतिनिधि मंडल के साथ केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

इन नेताओं ने गडकरी से उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने राहुल से मिलकर चिंता जताई कि सरकार के नए मानक और अत्यधिक शुल्क छोटे निर्माताओं के लिए बड़े संकट बन रहे है। उनका कहना था कि इन नियमों के चलते कई छोटे कारोबारी बाजार से बाहर हो सकते है, जिससे लाखों परिवार की आजीविका प्रभावित होने का खतरा है।

