Movie prime

राहुल गांधी दो दिन के केरल दौरे पर, आज आईटी पेशेवरों के साथ राहुल बात करेंगे

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के केरल दौरे पर रहेंगे। राहुल अपने इस दो दिन के प्रवास में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पहला कार्यक्रम आज सुबह से शुरू हो रहा है।
 

राहुल अब से थोड़ी देर बाद 150 से अधिक आईटी पेशेवरों के साथ बातचीत करेंगे। यह आयोजन तिरुअनंतपुरम के टेक्नोपार्क में सुबह शुरू होगा। इन आईटी पेशेबरों से राहुल उनके प्लान के बारे में पूछेंगे और उनको अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। राहुल अन्य कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। 
 

केरल में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव भी होने है। राहुल व कांग्रेस अभी से उसकी तैयारी में जुट गए है। राहुल ने केरल में कहा है कि लोग केरल स्टोरी - 2 नहीं देख रहे, यह अच्छी बात है। फिल्म और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा के लिए हो रहा है। जो गलत है। केरल में राहुल ने स्टूडेंट्स से भी बात की।

FROM AROUND THE WEB