Movie prime

इंडिया गठबंधन फिर मैदान में, 6 जून को बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने टीएमसी  ममता बनर्जी से बात की

 

RNE Netwok.

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो व बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 जून को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हो सकती है। इसे एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम की दृष्टि से देखा जा रहा है। 
 

कल ही टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर सीआईडी की कार्यवाही हुई है। टीएमसी के अनेक नेताओं पर छापेमारी हुई है और कुछ को पकड़ा गया है। देश के बदलते राजनीतिक माहौल में भाजपा का जबरदस्त हमला टीएमसी पर ही हो रहा है। इसको पूरी तरह से तोड़ने के प्रयास भाजपा की तरफ से किये जा रहे है। 
add

ममता बनर्जी के गठबंधन की बैठक में शामिल होने की बात तब सामने आई जब राहुल गांधी ने उनसे फोन पर आधे घन्टे बात की। जानकारों के अनुसार गठबन्धन के दलों को कई चुनावी मोर्चों पर मिली हार के बाद विपक्षी खेमे की रणनीति निशाने पर है। इस वजह से ममता का सियासत की दृष्टि से जाना जरूरी है। 
add33

हालिया विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों को मिली हार के कारण रणनीति पर चर्चा करनी जरुरी है। चुनाव परिणामों ने कई राज्यों में विपक्षी खेमे को पूरी तरह से कमजोर कर दिया है। टीएमसी व द्रमुक की हार इसका उदाहरण है।

FROM AROUND THE WEB