Movie prime

राहुल गांधी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत पूछने गये, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है शिबू सोरेन, हालत स्थिर

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत का हाल पूछने गये। राहुल गांधी जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी अगवानी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने की।

राहुल ने हेमंत सोरेन से शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन शिबू सोरेन की देन है। झारखंड में शिबू सोरेन की सरकार का कांग्रेस भी हिस्सा है। राहुल ने बाद में शिबू सोरेन का इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी उनकी तबीयत के बारे में पूरी जानकारी ली। सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन की देखभाल कर रहे नर्सिंग स्टाफ के आग्रह पर राहुल ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।