Movie prime

राहुल 31 मई या 1 जून को आयेंगे, पुष्कर में कांग्रेस जिलाध्यक्षो के ट्रेनिंग कैम्प में आयेंगे

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस माह के अंत या अगले महीने के प्रथम सप्ताह में राजस्थान आएंगे। राहुल के 31 मई या 1जून को राज्य में आने की संभावना है।
 

वे जयपुर आएंगे और फिर पुष्कर जायेंगे। पुष्कर में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का ट्रेनिंग कैम्प आयोजित हो रहा है। 10 दिन के इस ट्रेनिंग कैम्प में जिलाध्यक्षो को संगठनात्मक स्तर पर ट्रेंड किया जायेगा। इस ट्रेनिंग कैम्प की योजना भी राहुल ने ही बनाई है। इस कैम्प को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है।

FROM AROUND THE WEB