Movie prime

राहुल गांधी आज हरियाणा की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के  सभी नेताओं को बुलाया

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा की यात्रा पर जायेंगे। राहुल वहां चल रही ' सद्भाव यात्रा ' का नेतृत्त्व करने जा रहे है। वे गुरुग्राम जिले में इस यात्रा का नेतृत्त्व करेंगे।
 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल सांय 4 बजे सब्जी मंडी, हरि नगर, खांडसा रोड, गुरुग्राम से प्रारंभ होकर एस डी स्कूल, खांडसा रोड तक समापन तक यात्रा का नेतृत्त्व करेंगे। वे भी पदयात्रा करेंगे। वहां जनसभा होगी, जिसे राहुल संबोधित करेंगे।
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव ने नेता प्रतिपक्ष, पार्टी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों व पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों आदि को निमंत्रित किया है। अपने पत्र में राव ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में निकाय चुनाव चल रहे है वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में रहकर चुनाव प्रचार करने को कहा है। 8 तारीख वहां प्रचार की अंतिम तिथि है।

FROM AROUND THE WEB