Movie prime

राज ठाकरे का बड़ा आरोप: राम मंदिर से सिद्धिविनायक तक करोड़ों की चोरी

 

RNE Network.

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ( मनसे ) अध्यक्ष राज ठाकरे ने  आरोप लगाया है कि राम मंदिर से लेकर सिद्धिविनायक मंदिर तक चोरी हो रही है। 
 

उन्होंने आरोप लगाया है कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ रुपये चोरी हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 1400 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। मनसे विद्यार्थी सेना के 20 वें स्थापना दिवस पर राज ठाकरे ने युवाओं के आंदोलन से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और महाराष्ट्र के उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर जमकर निशाना साधा।
 

मुम्बई में अपने संबोधन में उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जांच के लिए लिखे पत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि मंदिर में चोरी करने के आरोप में कुछ कर्मचारियों को पकड़ा गया है।

FROM AROUND THE WEB