Movie prime

राजस्थान विधानसभा: डूंगरराम गेदर ने खेजड़ी का मसला उठाया, बीकानेर में 02 को हो रहा प्रदर्शन

 

RNE Suratgarh-Jaipur.
 

‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया जा रहा है जबकि दादी के लगाए हुए पेड़ कटवाए जा रहे हैं।’ यह टिप्पणी सूरतगढ़ के विधायक डूंगरराम गेदर ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में की। गेदर ने प्रक्रिया एवं कार्यसंचालन के नियमों के नियम 295 के तहत बोलते हुए राजस्थान में अंधाधुंध कट रही खेजड़ी को बचाने की बात कही। कहा, इस मुद्दे पर 02 फरवरी को बीकानेर में बड़ा प्रदर्शन भी हो रहा है।

d

गेदर ने कहा, खेजड़ी का एक पेड़ बनने में 50 साल लगते हैं। इसकी उम्र एक हजार साल होती है। गुरू जम्भेश्वर भगवान ने नागौर के गांव में 3700 पेड़ लगाए जो 540 साल पहले लगाए। आज भी ये पेड़ खड़े हैं। आज राजस्थान में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है। राजस्थान सरकार नारा दे रही है ‘एक पेड़ मां के नाम’ लेकिन दादी के द्वारा लगाए गए पेड़ों को कटावाया जा रहा है। खींवसर उप चुनाव के दोरान कुचेरा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की साधु-संतों के साथ मीटिंग हुई।

कड़ा कानून बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद 03 दिसंबर 2025 को संसदीय मंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस में पेड़ काटने का जुर्माना 100 रुपए से बढ़ाकर 1000 कर देने की बात कही। ऐसे में पेड़ काटने की पूरी छूट दे दी गई।  खेजड़ी बचाने सख्त कानून बने। जुर्माने के साथ सख्त सजा का प्रावधान किया जाए। जनता में आक्रोश है और 02 फरवरी को बीकानेर में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB