Rajasthan Assembly : सोहन नायक के सवाल पर जोगाराम ने जूली का ध्यान खींचा, देवनानी भड़के!
Sep 8, 2025, 16:53 IST
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सरकार के मंत्री पर भड़क गए। दूसरी ओर मंत्री के तेवर भी देखने वाले थे। इस वाकये की चर्चा राजनीतिक हलकों में जोर पकड़ रही है।
मामला यह है :
दरअसल रायसिंहनगर के विधायक सोहनराम नायक ने चकबंदी का नोटिफिकेशन जारी करने में देरी पर सवाल उठाया था।
मंत्री जोगाराम पटेल जवाब दे रहे थे। इसी दौरान मंत्री पटेल ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की ओर इशारा कर कहा, नेता प्रतिपक्ष सुनते जाएं...! इतना कहते ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भड़क गए। अध्यक्ष देवनानी ने कहा, आप जवाब इनको दे रहे हो क्या?.. जवाब इधर। आप स्पीकर को संबोधित करते हुए जवाब दो। इस पर पटेल के तेवर भी खास नरम नहीं दिखे। वे बोले, जवाब इधर ही आ रहा है। आप भी इधर ही देखें। स्पीकर के सरकार के मंत्री पर ये तेवर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दूसरी ओर सोमवार को भी राजस्थान विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा हुआ। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने "भजन सरकार होश में आओ, सरकारी जमीनों की चोरी बंद करो" जैसे नारे लगाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर बहस करवाने की पटेल ने कांग्रेस हाय-हाय के नारे लगाए। हंगामा बढ़ता देख 3 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।