राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय निर्माण में तेजी, डोटासरा-गहलोत समेत वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति
RNE Network.
जयपुर में कांग्रेस के नए बन रहे प्रदेश मुख्यालय भवन को पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास आरम्भ हुए है। केंद्रीय नेतृत्त्व के निर्देश पर अब मुख्यालय जल्दी तैयार करने के लिए संसाधन जुटाने का काम आरम्भ हुआ है।
जयपुर में इस विषय को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, रफीक खान, कृष्णा पुनिया, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिसनाराम सियाग आदि नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने जल्द भवन निर्माण को पूरा करने के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक में गोविंद डोटासरा ने सभी नेताओं से आने वाले समय में होने वाले स्थानीय निकाय व पंचायत राज चुनावों को लेकर भी चर्चा की। इन चुनावों को लेकर वर्तमान स्थिति पर मंथन हुआ और चुनाव के लिए रणनीति पर भी बात हुई।

