RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan Nikay Chunav : शिक्षा मंत्री दिलावर को अपने गढ़ में लगा झटका, निकाय चुनाव में कांग्रेस निर्विरोध जीत गयी

 

RNE, NETWORK.

राज्य के बड़बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अपने ही गढ़ में जोर का झटका बहुत धीरे से लग गया। जिससे उनकी राजनीतिक किरकिरी हो रही है और पूरे राज्य में इसकी चर्चा हो रही है। खासकर शिक्षक संगठन इस खबर को लेकर खूब चटखारे ले रहे हैं। क्योंकि शिक्षक संगठन व शिक्षा मंत्री अनेक मसलों पर आमने - सामने होते ही रहते हैं।
 

कोटा के रामगंजमंडी नगर पालिका चुनाव से पहले वहां बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है। यह उलटफेर जब सामने आया तो सभी चोंक गए। क्योंकि यहां दिलावर का सदा से ही राजनियिक वर्चस्व रहा है।
 

इस नगरपालिका के वार्ड 27 से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी रवि मेवाड़ा द्वारा नाम वापस ले लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पवन बाबेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र में कांग्रेस की यह जीत बीजेपी के लिए सियासी झटके के तौर पर देखी जा रही है।

FROM AROUND THE WEB