राजेश कुमार और थिरु पी विश्वनाथन ने मंत्री पद की शपथ ली
May 22, 2026, 09:07 IST
RNE Network.
तमिलनाडु की सरकार में पूरे 59 साल बाद कांग्रेस को मंत्रिमंडल में शामिल होने का अवसर मिला है। 59 साल पहले कांग्रेस की तमिलनाडु में सरकार थी। अब फिर कांग्रेस को मंत्रिमंडल में हिस्सा बनने का अवसर दिया है सीएम विजय थलापति ने।
कांग्रेस के इस समय विधानसभा में 5 सदस्य है। सीएम विजय ने कांग्रेस से 2 को मंत्री बनाने की लिए नाम मांगे। कांग्रेस ने तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक दल के नेता एडवोकेट राजेश कुमार व थिरु पी विश्वनाथन के नाम पर मुहर लगाई। जिनको मंत्री के रूप में शपथ दिला दी गयी। थिरु पी पिछड़े वर्ग से आते है और कांग्रेस के कद्दावर नेता है, जो सामान्य सीट से चुनाव जीते है।
इन दोनों मंत्रियों को कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल व वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

