Movie prime

राज्यसभा से वंदे मातरम सम्मान संशोधन बिल 2026 पारित, अपमान पर 3 साल तक की जेल

 

RNE Network.

संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा ने वंदे मातरम से सम्बंधित ' राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम ( संशोधन ) विधेयक , 2026 को पारित कर दिया है। यह बिल राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया था।
 

संशोधन के तहत अब कोई वंदे मातरम के गाये जाने के दौरान जानबूझकर उसका अपमान करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल हो जाएगी। जन - गण - मन की तरह सारा प्रोटोकॉल वंदे मातरम के लिए भी लागू होगा। 
 

वंदे मातरम बिल पर हुई चर्चा को लेकर गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि बिल में किया गया संशोधन केवल एक विधायी बदलाव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भारत की आत्मा, राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्यसभा मे इस बिल की चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया।

FROM AROUND THE WEB