Rameshwar Dudi की भाभी रामेश्वरी ने किया नामांकन, डूडी की पत्नी सुशीला हैं विधायक!
Rudra News EXpress Bikaner.
बीकानेर में पंचायत चुनाव के बीच एक चौंकाने वाला नामांकन सामने आया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की भाभी रामेश्वरी डूडी ने जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन किया है। बीकानेर में जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए हैं। ऐसे में रामेश्वरी डूडी के नामांकन को इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दरअसल रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी फिलहाल नोखा से कांग्रेस विधायक है। वे बीकानेर जिले की सात विधानसभा सीटों में से इकलौती कांग्रेस विधायक है।
रामेश्वरी डूडी का यह नामांकन इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि दिवंगत रामेश्वर डूडी ने अपने जीवनकाल में कभी भी परिवार को राजनीति में नहीं उतारा। हालांकि वे खुद प्रधान, प्रमुख, विधायक और सांसद रहे लेकिन उन्होंने लगभग 30 साल तक बीकानेर में प्रमुख-प्रधान बनाए। इनमें से एक भी खुद के परिवार का नहीं रहा। उनके निधन के बाद पत्नी सुशीला डूडी को कांग्रेस ने नोखा से विधानसभा का टिकट दिया। वे बीकानेर जिले की इकलौती कांग्रेस विधायक बनी।
ऐसे में इस नामांकन ने डूडी परिवार के पूरी तरह राजनीति में उतर आने का संदेश दिया। परिवार के एक के बाद कई सदस्य अब राजनीतिक पदों के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

