रामपाल महाराज 11 साल बाद जेल से बरी, रामपाल महाराज पैतृक गांव धनाना के सतलोक आश्रम पहुंचे
RNE Network.
सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल महाराज अपने पैतृक गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम पहुंच गए। हिसार की सेंट्रल जेल से निकलने के बाद उनका काफिला सीधे गोहाना की ओर रवाना हुआ।
रामपाल महाराज के गांव पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में अनुयायी सड़क के दोनों और खड़े दिखाई दिए। गांव धनाना में विशेष तैयारियां की गई है। कई लोग ट्रेक्टर लेकर काफिले के साथ करीब 1 किलोमीटर पहले से ही स्वागत के लिए जुट गए।
बताया जा रहा है कि करीब 11 साल बाद रामपाल महाराज को देशद्रोह के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली है। वर्ष 2014 में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में हुई 6 अनुयायियों की मौत के मामले में और देशद्रोह के केस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रामपाल महाराज के भतीजे युद्धवीर ने कहा कि आज का दिन उनके लिए किसी दिवाली से कम नहीं है। गांव धनाना सहित आसपास के कई गांवों में लोग खुशी मना रहे है। उन्होंने बताया कि आज गांव में जगह जगह घी के दीपक जलाकर खुशी मनाई जायेगी।

