यूपी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य पर दुष्कर्म का केस
Dec 22, 2024, 11:10 IST

RNE Network उत्तर प्रदेश के बदायूं के भाजपा विधायक हरीश शाक्य की मुश्किलें बढ़ गई है। कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
बदायूं के भाजपा विधायक हरीश शाक्य सहित 16 पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में उनके भाई - भतीजे शामिल हैं। एमपी - एमएलए कोर्ट ने 12 दिसम्बर को इस संबंध में आदेश दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने 17 सितम्बर को जमीन विवाद में उनकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया।




