बागी विधायकों की बदली चाल, ममता के समर्थन में उतरे
RNE Network.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस से बगावत करने वाले सांसदों - विधायकों की ममता फिर से जाग रही है।
कुछ दिन पहले 3 मुस्लिम सांसदों ने एनडीए या बीजेपी में शामिल होने से इंकार कर दिया। अब पूर्व सीएम ममता बनर्जी को छोड़कर बागी गुट ऋतव्रत बनर्जी के साथ शामिल होने वाले 3 विधायकों ने भी टीएमसी सुप्रीमो पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इससे उनकी घर वापसी की चर्चाएं तेज हो गयी है।
ये विधायक हैं , बसीरहाट नार्थ विधायक तौसीफ - उर - रहमान, मेतियाबुरुज एमएलए अब्ददुल खालिक मोल्लाह और बारुईपुर पूर्व विधायक बिभास सरदार। यह घटनाक्रम ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले के बाद सामने आया है। ममता बनर्जी एक तृणमूल कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिवार वालों से मिलने के लिए हलीशहर गयी थी।
इस दौरान उन्हें वहां प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा। आरोप था कि उनके वाहन पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए। इसी सिलसिले में तीन विधायकों ने पाला बदल लिया है। ममता के सपोर्ट में प्रदर्शन किया। विधायक तौसीफ - उर - रहमान ने साफ तौर पर कहा कि दीदी जहां है, तौसीफ भी वहीं है। दीदी की तस्वीर के बिना मैं बसीरहाट से 10 वोट भी नहीं पा सकता।

